राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan

इस पोस्ट में आपको Raag Desh Bandish With Alap And Taan, राग देश बंदिश के बोल – देखो सखी बरसन को आये बदरा, Raag Desh Bandish Dekho Sakhi Barsan Ko Aaye Badara Lyrics और बंदिश नोट्स with आरोह – अवरोह, पकड़, स्वर विस्तार सहित सम्पूर्ण परिचय और छोटा ख्याल मध्य लय – तीन ताल की बंदिश नोटेशन अलाप और तान सहित दिया गया है |

और आशा करते हैं कि यह Raag Desh Bandish With Alap And Taan जरूर अच्छा लगेगा |

राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan

राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan

यहाँ पर राग देश का सम्पूर्ण परिचय, Raag Desh Parichay दिया जा रहा है-

राग देश संपूर्ण परिचय

  • थाट- खमाज
  • वादी- रिषभ (रे)
  • संवादी- पंचम (प)
  • जाति- औडव-संपूर्ण
  • विकृत स्वर- आरोह में ”शुद्ध नि” अवरोह में ”कोमल नि”
  • गायन समय- रात्रि का दूसरा प्रहर
  • आरोह:- .नि सा रे, म प, नि सां |
  • अवरोह:- सां नि/ ध प, ध म ग रे, ग s .नि सा |
  • पकड़:- म प ध s म ग रे, ग s .नि सा |

राग देश विशेषता

  1. राग देश खमाज ठाट से उत्पन्न माना गया है इसलिए इसके आरोह में शुद्ध ”नि” और अवरोह में कोमल ”नि” का प्रयोग किया गया है | जैसेः म प नि सां, रें नि ध प, ध म ग रे, ग s .नि सा |
  2. यह चंचल प्रकृति का राग है| अतः इसमें अधिकतर छोटा ख्याल और ठुमरी गाई-बजाई जाती है |
  3. इस राग के आरोह में ग और ध वर्जित है तथा रे अधिकतर वक्र प्रयोग किया जाता है |
  4. ध-म स्वरों कि संगति बार-बार दिखाई देती है तथा पंचम (प) को अल्प कर धैवत (ध) और मध्यम (म) का प्रयोग किया जाता है |
  5. राग वृन्दावनी सारंग और राग देश के स्वरों और चलन में अधिक समानता होने के कारण राग वृन्दावनी सारंग इसका सम्प्रकृति राग है |

राग देश स्वर विस्तार

.नि सा .नि/ .ध .प .नि सा रे, सा .नि/ .ध.प रे सा रे म प, म प नि सां रें गं रें सां, नि/ ध प म ग .नि सा s
म ग रे सा .नि सा रे म प नि/ ध प म ग .नि सा

राग देश बंदिश के बोल – देखो सखी बरसन को आये बदरा

Raag Desh Bandish Dekho Sakhi Lyrics

स्थाई:-
देखो सखी बरसन को आये बदरा |
रूम-झूम बरसो मोरे अंगना ||

अंतरा:-
बिजुरी चमक-चमक डरवाए,
पपीहा पी-पी शोर मचाये |
चैन न आये श्याम न आये ||

राग देश बंदिश – तीनताल (मध्यलय)

Raag Desh Bandish Bol – देखो सखी बरसन को आये बदरा

राग देश बंदिश स्थाई:-

दे खो स खी | ब र स न |
प नि सां रें | नि ध प ध |
को आs ss ये | ब द रा s |
म गरे गग सा | रे म प s |

रू s म झू | s म ब र |
म s म ग | रे ग नि सा |
सो s मो रे | अं ग ना s |
रे रे म प | नि/ ध प s |

राग देश बंदिश अंतरा:-

बि जु री s | च म क च |
म म म s | प प नि नि |
म क ड र | वा s ए s |
सां सां सां सां | रें नि सां s |

प पी हा s | पी s पी s |
रे मं रें सां | रें नि सां s |
शो s र म | चा s ये s |
प नि सां रें | नि ध प s |

चै s न न | आ s ये s |
प नि सां रें | नि ध प s |
श्या s म न | आ s ये s |
रे म प ध | म ग .नि सा |

राग देश – स्थाई आलाप

सा s s s | .नि s सा s | ( 8 मात्रा )
सा s s s | रे ग .नि सा | ( 8 मात्रा )

राग देश- अंतरा आलाप

सां s s s | म प नि सां | ( 8 मात्रा )
नि सां रें s | गं रें सां s | ( 8 मात्रा )

राग देश – स्थाई तानें

निसा रेम पनि/ सांरें | सांनि धप मग रेसा | ( 8 मात्रा )
मप निसां रेंगं रेंसां | निध पम गरे साs | ( 8 मात्रा )
मग रेसा .निसा रेम | पनि/ धप मग रेसा | ( 8 मात्रा )

राग देश – अंतरा तानें

सांनि धप मग रेसा | निसा रेम पनि/ सांरें |( 8 मात्रा )
सांनि धप मग रेसा |मप निसां रेंगं रेंसां | ( 8 मात्रा )
सांनि धप मग रेसा | पनि/ सांs पनि/ सांs | ( 8 मात्रा )

राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan

Raag Desh Bandish Dekho Sakhi Lyrics

“Here for your practice, along with Raag Desh Bandish With Alap And Taan, some alap and taan have also been given. Hope you have liked it and now with the help of it you will have understood Raag Desh Bandish very well.” राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan.

 

 10 थाट के 10 आश्रय राग कि बंदिश नोट्स व आलाप तान तथा परिचय के लिए नीचे क्लिक करें –

10 आश्रय रागों कि बंदिश नोट्स व परिचय

कृपया कंमेंट जरूर करें
 ऐसे ही  फ़िल्मी गानों के हिंदी नोटेशन, सुपरहिट भजनों के हिंदी नोटेशन, लोकगीतों के हिंदी नोटेशन, हिन्दुस्तानी संगीत से सम्बन्धी व्याख्याओं, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के रिव्यु, और टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी पाने के लिए follow बटन पर क्लिक करके  “www.sursaritatechknow.com” को  जरूर follow करें |
और s u b s c r i b e करें मेरे youtube चैनल sur sarita techknow को |
धन्यवाद्
-पवन शास्त्री
Share:

1 thought on “राग देश – Raag Desh Bandish Notes With Alaap And Taan”

  1. देखो री ना माने श्याम।
    इस गीत का अलाप तान पोस्ट करने की कृपा करें ।

Leave a Comment