Damru Baje Din Raat Lyrics डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में लिरिक्स

Share:

Damru Baje Din Raat Lyrics | डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में लिरिक्स

डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में हिंदी में, Damru Baje Din Raat Lyrics In Hindi

डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में
डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में

भोले तेरे मंदिर में कान्हा जी आए
कान्हा जी आए,संग राधा जी को लाये
बंसी बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में
डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में ||

भोले तेरे मंदिर में ब्रह्मा जी आए
ब्रह्मा जी आए,संग ब्राह्मणी को लाये
वेद पड़े दिन रात भोले तेरे मंदिर में
डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में ||

भोले तेरे मंदिर में विष्णु जी आए
विष्णु जी आए,संग लक्ष्मी जी को लाये
चक्र चले दिन रात भोले तेरे मंदिर में
डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में ||

भोले तेरे मंदिर में भक्त भी आए
भक्त भी आए,संग ढोलक भी लाये
भजन करें दिन रात भोले तेरे मंदिर में
डमरु बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में ||

बोलो उमापति महादेव की जय ||


इसे भी पढ़ें (must be remembered):-


Share: