Top 10 Saraswati Vandana Lyrics | सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

इस Artical में आपको Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स का Hindi lyrics दिया जा रहा है |

Top 10 Saraswati Vandana Lyrics | सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

अज्ञानता से हमें तारदे माँ लिरिक्स | Top 10 Saraswati Vandana Lyrics

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे |
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ ||

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी,
वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी |
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको अधिकार दे माँ ||

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे,
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे |
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे,
हमको उजालों का संसार दे माँ ||

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ,
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ ||

अन्य मनमोहक भजन –

Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स


जयति जय माँ जय सरस्वती लिरिक्स | Top 10 Saraswati Vandana Lyrics

जयति जय माँ जय सरस्वती लिरिक्स
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

यहाँ Saraswati Vandana Lyrics, जयति जय माँ जय सरस्वती लिरिक्स दिया गया है –

जयति जय माँ जय सरस्वती लिरिक्स –

जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी ||

जयति जय पद्मासन माता,
जयति शुभ वरदायिनी |

जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी ||

जगत का कल्याण कर माँ,
तुम हो वीणा वादिनी |

जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी ||

कमल आसन छोड़ कर आ,
देख मेरी दुर्दशा मां |

जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी ||

ग्यान की दरिया बहा दे,
हे सकल जगतारणी |

जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी ||

यहाँ जयति जय माँ जय सरस्वती लिरिक्स Video देखें –

 


करुणा मयी माँ आपका लिरिक्स

Saraswati Vandana Lyrics, करुणा मयी माँ आपका लिरिक्स
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

माता पिता बंधु सखा,
माँ ज्ञान हो माँ प्राण हो |

मात्मा परमात्मा,
इस जग की पालन हार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

अहंकार प्रति अहंकार से,
हमको बचाना माँ सदा |

शुद्ध और निर्मल हमारा,
सर्वदा आचार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

प्रेम और आनंद से,
हम गीत गाये आपके |

हर दिल में बहता आपका ही,
प्रेम पारावार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

आपके आशीष से ही,
बह चली है सहज धारा |

इस लोक से ब्रम्ह लोक तक,
आपकी जयकार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

वंदना कर सुमिरन करें,
पूजन करें माँ आपका |

सहज ज्योति से सदा,
रोसन सहज परिवार हो ||

करुणा मयी माँ आपका,
हमको सदा आधार हो |

आपकी भक्ति से ही माँ,
परिपूर्ण ये संसार हो ||

करुणा मयी माँ आपका…

यहाँ Saraswati Vandana Lyrics, करुणा मयी माँ आपका लिरिक्स विडियो देखें –

 


करुणामयी वरदायिनी लिरिक्स

Sarsawti Vandana Karunamayi Vardayini Lyrics
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स
स्थाई – 
करुणा मयी वर दायनी
कर कमल विणा धारणी
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
अंतरा –
सा सा सात स्वर में निवास है
रे रा में धरा आकाश है
गा गा गाए गुण गंधर्व गण
मा माँ है लोभ निवारणी
ओ माँ सरस्वती माँ सरस्वती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
करुणा मयी वर दायनी
कर कमल विणा धारणी
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
पा पवित्र पावन पावनी
ध ध धवल वस्त्र सुशोभिनी
नी नमन करे ऋषि देव मिल
गुणी जन की हो हितकारिणी
माँ सरस्वती ओ माँ सरस्वती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
करुणा मयी वर दायनी
कर कमल विणा धारणी
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
माँ सुर ताल मेरा सवार दो
अब सरल का कर उद्धार दो
लख्खा की वाणी में माँ
बसों हे शारदे हंस वाहनी
ओ माँ सरस्वती माँ सरस्वती
माँ सरस्वती माँ सरस्वती
 
करुणा मयी वर दायनी
कर कमल विणा धारणी

माँ सरस्वती माँ सरस्वती


मेरी माँ शारदे तू स्वर को सजाने आजा लिरिक्स | Top 10 Saraswati Vandana Lyrics

Meri Maa Sharde Lyrics
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

मेरी मां शारदे, तू स्वर को सजाने आजा,
आज की रात माँ वीणा को बजाने आजा,
आजा आजा आजा ओ आजा,
मुझे विश्वास है मा तू तो जरूर आऐगी,
आके मां तू तो वीणा भी बजाऐगी,

भक्ति क्या है, जमाने को दिखाने आजा,
आज की रात, माँ वीणा को बजाने आजा
मेरी मां शारदे, तू स्वर को सजाने आजा,
आज की रात माँ वीणा को बजाने आजा
आजा आजा आजा ओ आजा

तेरी वीणा की धुन, सबको सुनाएंगे अभी,
फिर ना आना हम,फिर ना बुलाएंगे कभी,
तेरे भक्तो की, लाज को बचाने आजा,

आज की रात, माँ वीणा को बजाने आजा,
मेरी मां शारदे, तू स्वर को सजाने आजा,
आज की रात माँ वीणा को बजाने आजा,
आजा आजा आजा ओ आजा

 


माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे लिरिक्स

filmi tarj Saraswati Vandana Lyrics
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

स्थाई –
माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे,
वंदन करूँ मैं तेरी हाथों में पुष्प साजे |
माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे,
वंदन करूँ मैं तेरी हाथों में पुष्प साजे ||

अंतरा –
1. वीणा वादिनि माँ शारदे,
पुस्तक धारिणी माँ शारदे |
वीणा वादिनि माँ शारदे,
पुस्तक धारिणी माँ शारदे ||

त्रुटि पूर्ण वाणी मेरी इसको तू ही सुधारे ||
माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे,
वंदन करूँ मैं तेरी हाथों में पुष्प साजे ||

2. वीणा बजाकर माँ शारदे,
मेरा गीत अमर कर माँ शारदे |
वीणा बजाकर माँ शारदे,
मेरा गीत अमर कर माँ शारदे ||

पुकारे ये भक्त तुझको, मन में तू ही विराजे ||
माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे,
वंदन करूँ मैं तेरी हाथों में पुष्प साजे ||

3. पाप की कोई न हो बाते माँ,
बंधन न झूठ का हो कोई माँ |
पाप की कोई न हो बाते माँ,
बांध न झूठ का हो कोई माँ ||

अज्ञान को मिटाकर मन ज्ञान तू ही भर दे ||

माँ शारदे तू मेरे कंठ में विराजे,
वंदन करूँ मैं तेरी हाथों में पुष्प साजे | -2


ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे माँ शारदे

Maa Sharde Lyrics With Notation, माँ शारदे माँ शारदे लिरिक्स
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

यहाँ माँ शारदे माँ शारदे – लखबीर सिंह (लख्खा), Maa Sharde Lyrics दिया गया है |

स्थाई –
माँ शारदे, माँ शारदे ।
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे ॥
 
अंतरा –
 
तू है दयालु बड़ी
माँ वीणा वादिनी ।
करती दया हो सब पे
अम्बे भवानी ।
वो मैया विद्या का आके हमको
भी भण्डार दे ॥
 
माँ शारदे, माँ शारदे ।
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे ॥
 
करदो हमारी आज
माँ पूरी आशा ।
कब से है शर्मा तेरे
दर्शन का प्यासा ।
ओ मैया दर्शन हमे भी आ के माँ
एक बार दे ॥
 
माँ शारदे, माँ शारदे ।
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे ॥
 
मांगे ना लक्खा तुमसे
दौलत खजाना ।
सात सवारों का मुझको
अमृत पिलाना ।
ओ मैया मेरी ही माता के जैसा
बस प्यार दे ॥
 
माँ शारदे, माँ शारदे ।
ओ मैया हम तो हैं बालक तेरे ॥

वर दे वीणावादिनि वर दे लिरिक्स | Top 10 Saraswati Vandana Lyrics

Var De Veena Vadini Lyrics, वर दे वीणावादिनि वर दे लिरिक्स

यहाँ वर दे वीणावादिनि वर दे लिरिक्स, Var De Veena Vadini Lyrics दिया गया है-

वर दे, वीणावादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे ||

काट अंध-उर के बंधन-स्तर,
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर,
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर |
जगमग जग कर दे ||

वर दे, वीणावादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे ||

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव,
नव नभ के नव विहग-वृंद को,
नव पर, नव स्वर दे ||

वर दे, वीणावादिनि वर दे,
वर दे, वीणावादिनि वर दे,
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे ||

Var De Veena Vadini Video

 


माँ सरस्वती तेरे चरणों में

माँ सरस्वती तेरे चरणों में,
हम शीश झुकाने आयें है |
दर्शन की भिक्षा लेने को,
दो नयन कटोरे लाए हैं ||

अज्ञान अंधेरा दूर करो और,
ज्ञान का दीप जला देना |
हम ज्ञान की शिक्षा लेने को,
माँ द्वार तिहारे आए हैं ||

हम अज्ञानी बालक तेरे,
अज्ञान दोष को दूर करो ||
बहती सरिता विद्या की,
हम उसमें नहाने आए हैं ||

हम साँझ सवेरे गुण गाते,
माँ भक्ति की ज्योति जला देना |
क्या भेंट करु उपहार नहीं,
हम हाथ पसारे आए हैं ||

माँ सरस्वती तेरे चरणों में,
हम शीश झुकाने आयें है |
दर्शन की भिक्षा लेने को,
दो नयन कटोरे लाए हैं ||

Maa Saraswati Tere Charano Me Video

 


हे वीणा वादिनी सरस्वती | Top 10 Saraswati Vandana Lyrics

हे वीणा वादिनी सरस्वती लिरिक्स, Hey Veena Vadini Saraswati Lyrics
Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स

यहाँ हे वीणा वादिनी सरस्वती लिरिक्स, Hey Veena Vadini Saraswati Lyrics दिया गया है-

हे वीणा वादिनी सरस्वती,
हंस वाहिनी सरस्वती |
विद्या दायिनी सरस्वती,
नारायणी नमोस्तुते ||

तू राह दिखाना मात मेरी,
साथ निभाना मात मेरी |
अँधियारा है अंतर मन,
ज्योत जलना मात मेरी,
ज्योत जलना मात मेरी ||

हे वीणा वादिनी सरस्वती
हंस वाहिनी सरस्वती |
विद्या दायिनी सरस्वती
नारायणी नमोस्तुते,
नारायणी नमोस्तुते ||

मन में करुणा भर देती,
निष्पाप ह्रदय तू कर देती |
भक्ति से तुझे पूजे जो,
सुबह आस तू मन में भर देती,
सुबह आस तू मन में भर देती ||

हे वीणा वादिनी सरस्वती,
हंस वाहिनी सरस्वती |
विद्या दायिनी सरस्वती,
नारायणी नमोस्तुते ||

हे वीणा वादिनी सरस्वती,
हंस वाहिनी सरस्वती |
विद्या दायिनी सरस्वती,
नारायणी नमोस्तुते ||

अन्य सरस्वती वंदना-

Hey Veena Vadini Saraswati Video


आशा करता हूँ की यह Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स जरुर पसंद आया होगा अगर आपको यह Top 10 Saraswati Vandana Lyrics, सरस्वती माँ भजन लिरिक्स भजन पसंद आया हो तो –

“कमेन्ट जरूर करें |”

बॉलीवुड सोंग नोटेशन, सुपरहिट भजनों नोटेशन, लोकगीतों के हिंदी नोटेशन, हिन्दुस्तानी संगीत से सम्बन्धी व्याख्याओं और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के रिव्यु से जुडी जानकारी पाने के लिए follow बटन पर क्लिक करके “www.sursaritatechknow.com” को  जरूर follow करें |


छोटे रसोई उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जैसे मिक्सर ब्लेंडर, कूकर, ओवन, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टेलीविजन आदि सटीक तुलनात्मक विश्लेषण के लिए उचित कीमत आदि जानने के लिए क्लिक करें – TrustWelly.com

पवन शास्त्री ( सुर सरिता भजन )