इस Article में आपको Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi, हनुमान चालीसा लिरिक्स अर्थ सहित, Hanuman Chalisa PDF in Hindi और हिंदी अर्थ भी दिया जा रहा है और उम्मीद करता हूँ कि हनुमान चालीसा लिरिक्स अर्थ सहित हिन्दी में, हनुमान चालीसा लिरिक्स पाठ एवं महत्व, और Youtube विडिओ आपके लिए जरूर helpful साबित होगा |
हनुमान चालीसा लिरिक्स | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
All Topics - विषय सूची
- हनुमान चालीसा लिरिक्स | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
- हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी अर्थ | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi Meaning
- हनुमान चालीसा लिरिक्स पीडीएफ | Hanuman Chalisa Hindi PDF in Hindi Free Download
- हनुमान चालीसा आरती: Hanuman Chalisa Aarti Lyrics
- FAQs: Hanuman Chalisa, हनुमान चालीसा प्रश्नोत्तरी
- हनुमान चालीसा का पाठ 108 बार करने से क्या होता है?
- हनुमान चालीसा का पाठ कैसे करें?
- क्या महिलाएं भी हनुमान चालीसा पढ़ सकती हैं?
- हनुमान चालीसा का पाठ कब तक करें?
- हनुमान चालीसा पढने से क्या लाभ होता है?
- हनुमान चालीसा क्या है?
- हनुमान चालीसा की रचना कब हुई?
- हनुमान चालीसा का महत्व क्या है?
- हनुमान चालीसा कितनी बार पढ़नी चाहिए?
- हनुमान चालीसा का क्या अर्थ है?
- हनुमान चालीसा कब पढ़नी चाहिए?
- हनुमान चालीसा के क्या लाभ हैं?
- हनुमान चालीसा की अद्भुत कहानी है क्या?
- हनुमान चालीसा के अलावा क्या हैं?
- क्या हनुमान चालीसा को बिना उच्चारण किए बस पढ़ने का भी कोई महत्व है?
दोहा :-
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि |
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ||
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार |
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||
चौपाई :-
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर |
जय कपीस तिहुं लोक उजागर ||
रामदूत अतुलित बल धामा |
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ||
महाबीर बिक्रम बजरंगी |
कुमति निवार सुमति के संगी ||
कंचन बरन बिराज सुबेसा |
कानन कुंडल कुंचित केसा ||
हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै |
कांधे मूंज जनेऊ साजै ||
संकर सुवन केसरी नंदन |
तेज प्रताप महा जग बन्दन ||
विद्यावान गुनी अति चातुर |
राम काज करिबे को आतुर ||
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया |
राम लखन सीता मन बसिया ||
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा |
बिकट रूप धरि लंक जरावा ||
भीम रूप धरि असुर संहारे |
रामचंद्र के काज संवारे ||
लाय सजीवन लखन जियाये |
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ||
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई |
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ||
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं |
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ||
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा |
नारद सारद सहित अहीसा ||
जम कुबेर दिगपाल जहां ते |
कबि कोबिद कहि सके कहां ते ||
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा |
राम मिलाय राज पद दीन्हा ||
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना |
लंकेस्वर भए सब जग जाना ||
जुग सहस्र जोजन पर भानू |
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ||
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। |
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ||
दुर्गम काज जगत के जेते |
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||
राम दुआरे तुम रखवारे |
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ||
सब सुख लहै तुम्हारी सर ना |
तुम रक्षक काहू को डरना ||
आपन तेज सम्हारो आपै |
तीनों लोक हांक तें कांपै ||
भूत पिसाच निकट नहिं आवै |
महाबीर जब नाम सुनावै ||
नासै रोग हरै सब पीरा |
जपत निरंतर हनुमत बीरा ||
संकट तें हनुमान छुड़ावै |
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ||
सब पर राम तपस्वी राजा |
तिन के काज सकल तुम साजा ||
और मनोरथ जो कोई लावै |
सोइ अमित जीवन फल पावै ||
चारों जुग परताप तुम्हारा |
है परसिद्ध जगत उजियारा ||
साधु-संत के तुम रखवारे |
असुर निकंदन राम दुलारे ||
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता |
अस बर दीन जानकी माता ||
राम रसायन तुम्हरे पासा |
सदा रहो रघुपति के दासा ||
तुम्हरे भजन राम को पावै |
जनम-जनम के दुख बिसरावै ||
अन्तकाल रघुबर पुर जाई |
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई ||
और देवता चित्त न धरई |
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ||
संकट कटै मिटै सब पीरा |
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ||
जै जै जै हनुमान गोसाईं |
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ||
जो सत बार पाठ कर कोई |
छूटहि बंदि महा सुख होई ||
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा |
होय सिद्धि साखी गौरीसा ||
तुलसीदास सदा हरि चेरा |
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा ||
हनुमान चालीसा दोहा :-
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप |
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ||
Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi Video, हनुमान चालीसा लिरिक्स विडियो
इसे भी पढ़ें:-
- Bajrang Baan Lyrics | जय हनुमंत संत हितकारी
- Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics: श्री हनुमान जी की आरती
- Hanuman Ashtak,संकट मोचन हनुमान अष्टक
- Chalisa Lyrics | चालीसा संग्रह Lyrics & PDF
- Shiv Chalisa Lyrics – शिव चालीसा
- Durga Chalisa, दुर्गा चालीसा
हनुमान जी की मुर्ति व हनुमान जी से संबंधित वस्तुएं स्पेशल डिस्काउंट के साथ कम से कम कीमत में खरीदने के लिए नीचे क्लिक करें :-
- हनुमान जी की मूर्तियाँ
- हनुमान जी का श्रृंगार सामग्री
- हनुमान जी की लाकेट
- अन्य सभी प्रकार की धार्मिक वस्तुएं
- Devotional Music Box
- Devotional Gift Set
- पूजन सामग्री
हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी अर्थ | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi Meaning
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि |
बरनऊं रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि |
हिंदी अर्थ – श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला है |
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार |
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार |
हिंदी अर्थ – हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं | आप तो जानते ही हैं कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है | मुझे शारीरिक बल, सद्बु द्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुखों व दोषों का नाश कार दीजिए |
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर ||
हिंदी अर्थ – श्री हनुमान जी! आपकी जय हो | आपका ज्ञान और गुण अथाह है | हे कपीश्वर! आपकी जय हो! तीनों लोकों, स्वर्ग लोक, भूलोक और पाताल लोक में आपकी कीर्ति है | Hanuman chalisa lyrics in hindi, हनुमान चालीसा लिरिक्स, हनुमान चालीसा पाठ
राम दूत अतुलित बलधामा, अंजनी पुत्र पवन सुत नामा ||
हिंदी अर्थ – आप राम के दूत (प्रतिनिधि) व असीम एवं अद्वितीय बल, शक्ति के भण्डार (धाम) हैं। आप अंजनिपुत्र व पवनपुत्र नाम से विख्यात हैं।
महावीर विक्रम बजरंगी, कुमति निवार सुमति के संगी ||
हिंदी अर्थ – हे महावीर बजरंग बली!आप विशेष पराक्रम वाले है | आप खराब बुद्धि को दूर करते है, और अच्छी बुद्धि वालों के साथी, सहायक है |Shri Hanuman chalisa lyrics in hindi, हनुमान चालीसा लिरिक्स, हनुमान चालीसा पाठ
कंचन बरन बिराज सुबेसा, कानन कुण्डल कुंचित केसा ||
हिंदी अर्थ – आप सुनहले रंग, सुन्दर वस्त्रों, कानों में कुण्डल और घुंघराले बालों से सुशोभित हैं |
हाथबज्र और ध्वजा विराजे, कांधे मूंज जनेऊ साजै ||
हिंदी अर्थ – आपके हाथ में बज्र और ध्वजा है और कन्धे पर मूंज के जनेऊ की शोभा है |
शंकर सुवन केसरी नंदन, तेज प्रताप महा जग वंदन ||
हिंदी अर्थ – शंकर के अवतार! हे केसरी नंदन आपके पराक्रम और महान यश की संसार भर में वन्दना होती है |
विद्यावान गुणी अति चातुर, राम काज करिबे को आतुर ||
हिंदी अर्थ – आप प्रकान्ड विद्या निधान है, गुणवान और अत्यन्त कार्य कुशल होकर श्री राम के काज करने के लिए आतुर रहते है |
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया ||
हिंदी अर्थ – आप श्री राम चरित सुनने में आनन्द रस लेते है | श्री राम, सीता और लखन आपके हृदय में बसे रहते है |
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा, बिकट रूप धरि लंक जरावा ||
हिंदी अर्थ – आपने अपना बहुत छोटा रूप धारण करके सीता जी को दिखलाया और भयंकर रूप करके लंका को जलाया |
भीम रूप धरि असुर संहारे, रामचन्द्र के काज संवारे ||
हिंदी अर्थ – आपने विकराल रूप धारण करके राक्षसों को मारा और श्री रामचन्द्र जी के उद्देकश्यों को सफल कराया |
लाय सजीवन लखन जियाये, श्री रघुवीर हरषि उर लाये ||
हिंदी अर्थ – आपने संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी को जिलाया जिससे श्री रघुवीर ने हर्षित होकर आपको हृदय से लगा लिया |
रघुपति कीन्हीं बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरत सम भाई ||
हिंदी अर्थ – श्री रामचन्द्र ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा कि तुम मेरे भरत जैसे प्यारे भाई हो | Hanuman Chalisa Lyrics, हनुमान चालीसा लिरिक्स
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं | अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ||
हिंदी अर्थ – श्री राम ने आपको यह कहकर हृदय से लगा लिया की तुम्हारा यश हजार मुख से सराहनीय है |
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा, नारद, सारद सहित अहीसा ||
हिंदी अर्थ – श्री सनक, श्री सनातन, श्री सनन्दन, श्री सनत्कुमार आदि मुनि ब्रह्मा आदि देवता नारद जी, सरस्वती जी, शेषनाग जी सब आपका गुण गान करते है |Hanuman chalisa lyrics in hindi, हनुमान चालीसा लिरिक्स, हनुमान चालीसा पाठ
जम कुबेर दिगपाल जहां ते, कबि कोबिद कहि सके कहां ते ||
हिंदी अर्थ – यमराज, कुबेर आदि सब दिशाओं के रक्षक, कवि विद्वान, पंडित या कोई भी आपके यश का पूर्णतः वर्णन नहीं कर सकते |
तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा, राम मिलाय राजपद दीन्हा ||
हिंदी अर्थ – आपने सुग्रीव जी को श्रीराम से मिलाकर उपकार किया, जिसके कारण वे राजा बने |
तुम्हरो मंत्र विभीषण माना, लंकेस्वर भए सब जग जाना ||
हिंदी अर्थ – आपके उपदेश का विभिषण जी ने पालन किया जिससे वे लंका के राजा बने, इसको सब संसार जानता है |
जुग सहस्त्र जोजन पर भानू, लील्यो ताहि मधुर फल जानू ||
हिंदी अर्थ – जो सूर्य इतने योजन दूरी पर है कि उस पर पहुंचने के लिए हजार युग लगे | दो हजार योजन की दूरी पर स्थित सूर्य को आपने एक मीठा फल समझकर निगल लिया |
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहि, जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ||
हिंदी अर्थ – आपने श्री रामचन्द्र जी की अंगूठी मुंह में रखकर समुद्र को लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है |
दुर्गम काज जगत के जेते, सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ||
हिंदी अर्थ – संसार में जितने भी कठिन से कठिन काम हो, वो आपकी कृपा से सहज हो जाते है |
राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसा रे ||
हिंदी अर्थ –
श्री रामचन्द्र जी के द्वार के आप रखवाले है, जिसमें आपकी आज्ञा बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलता अर्थात् आपकी प्रसन्नता के बिना राम कृपा दुर्लभ है |
सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना ||
हिंदी अर्थ –
जो भी आपकी शरण में आते है, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है, और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता |
आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हांक तें कांपै ||
हिंदी अर्थ -आपके सिवाय आपके वेग को कोई नहीं रोक सकता, आपकी गर्जना से तीनों लोक कांप जाते है |
भूत पिशाच निकट नहिं आवै, महावीर जब नाम सुनावै ||
हिंदी अर्थ -जहां महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहां भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते |
नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा ||
हिंदी अर्थ -वीर हनुमान जी! आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है |
संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ||
हिंदी अर्थ -हे हनुमान जी! विचार करने में, कर्म करने में और बोलने में, जिनका ध्यान आपमें रहता है, उनको सब
संकटों से आप छुड़ाते है | Hanuman Chalisa lyrics, हनुमान चालीसा लिरिक्स
सब पर राम तपस्वी राजा, तिनके काज सकल तुम साजा ||
हिंदी अर्थ -तपस्वी राजा श्री रामचन्द्र जी सबसे श्रेष्ठ है, उनके सब कार्यों को आपने सहज में कर दिया |
और मनोरथ जो कोइ लावै, सोई अमित जीवन फल पावै ||
हिंदी अर्थ -जिस पर आपकी कृपा हो, वह कोई भी अभिलाषा करें तो उसे ऐसा फल मिलता है जिसकी जीवन में कोई सीमा नहीं होती |
चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा ||
हिंदी अर्थ -चारो युगों सतयुग, त्रेता, द्वापर तथा कलियुग में आपका यश फैला हुआ है, जगत में आपकी कीर्ति सर्वत्र प्रकाशमान है |
साधु सन्त के तुम रखवारे, असुर निकंदन राम दुलारे ||
हिंदी अर्थ -हे श्री राम के दुलारे! आप सज्जनों की रक्षा करते है और दुष्टों का नाश करते है |
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता ||
हिंदी अर्थ -आपको माता श्री जानकी से ऐसा वरदान मिला हुआ है, जिससे आप किसी को भी आठों सिद्धियां और नौ निधियां दे सकते
है |
राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा ||
हिंदी अर्थ -आप निरंतर श्री रघुनाथ जी की शरण में रहते है, जिससे आपके पास बुढ़ापा और असाध्य रोगों के नाश के लिए राम नाम औषधि है |
तुम्हरे भजन राम को पावै, जनम जनम के दुख बिसरावै ||
हिंदी अर्थ -आपका भजन करने से श्री राम जी प्राप्त होते है और जन्म जन्मांतर के दुख दूर होते है |
अन्त काल रघुबर पुर जाई, जहां जन्म हरि भक्त कहाई ||
हिंदी अर्थ -अंत समय श्री रघुनाथ जी के धाम को जाते है और यदि फिर भी जन्म लेंगे तो भक्ति करेंगे और श्री राम भक्त कहलाएंगे |
और देवता चित न धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई ||
हिंदी अर्थ -हे हनुमान जी! आपकी सेवा करने से सब प्रकार के सुख मिलते है, फिर अन्य किसी देवता की आवश्यकता नहीं रहती |
संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ||
हिंदी अर्थ -हे वीर हनुमान जी! जो आपका सुमिरन करता रहता है, उसके सब संकट कट जाते है और सब पीड़ा मिट जाती है |
जय जय जय हनुमान गोसाईं, कृपा करहु गुरु देव की नाई ||
हिंदी अर्थ -हे स्वामी हनुमान जी! आपकी जय हो, जय हो, जय हो! आप मुझ पर कृपालु श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए |
जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई ||
हिंदी अर्थ – जो कोई इस हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करेगा वह सब बंधनों से छूट जाएगा और उसे परमानन्द मिलेगा |
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा ||
हिंदी अर्थ – भगवान शंकर ने यह हनुमान चालीसा लिखवाया, इसलिए वे साक्षी है, कि जो इसे पढ़ेगा उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी |
तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय मंह डेरा ||
हिंदी अर्थ – हे नाथ हनुमान जी! तुलसीदास सदा ही श्री राम का दास है | इसलिए आप उसके हृदय में निवास कीजिए |
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप | राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सूरभूप॥
हिंदी अर्थ – हे संकट मोचन पवन कुमार! आप आनंद मंगलों के स्वरूप हैं | हे देवराज! आप श्री राम, सीता जी और लक्ष्मण सहित मेरे हृदय में निवास कीजिए | “Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi”
|| Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi, हनुमान चालीसा लिरिक्स ||
Filmi Tarj Bhajan Notes Ebook : 25+ फ़िल्मी तर्ज भजन सरगम नोट्स
यह ईबुक आपकी सुविधा के लिए बहुत ही आसन और सरल तरीके से तैयार की गयी है जिससे आप इस पुस्तक में दिए गए भजनों के सरगम नोट्स के प्रयोग से आप Keyboard, हारमोनियम या Piano पर आसानी से इन सभी भजनों को गा एवं बजा सकतें है |
हनुमान चालीसा लिरिक्स पीडीएफ | Hanuman Chalisa Hindi PDF in Hindi Free Download
Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi PDF Download करने के लिए नीचे Download के बटन पर क्लिक करें –
Download PDFहनुमान चालीसा आरती: Hanuman Chalisa Aarti Lyrics
आरति कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपै।
रोगदोष जाके निकट न झांपै।।
अंजनी पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रेम सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाये।
लंका जारि सिया सुधि लाये।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।
लंक जारि असुर संहारे।
सिया रामजी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि सजीवन प्रान उबारे।।
पैठि पताल तोरि जम – कारे।
अहिरावन की भुजा उखारे।।
बायें भुजा असुर दल मारे।
दहिने भुजा सन्तजन तारे।।
सुर नर मुनि आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।
जो हनुमान जी की आरती गावै।
बसि बैकुंठ परम पद पावै।।
लंक विध्वंस किये रघुराई।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई।।
आरति कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
इन सभी प्रमुख प्रश्नों के उत्तर हनुमान चालीसा लिरिक्स के बारे में हैं। यह मंत्र भक्ति और साधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भगवान हनुमान के प्रति विश्वास और प्रेम की प्रतीक है।
अगर आपको यह पसंद आया हो तो –
कमेंट करके जरूर बताएं एवं आप अपनी रिकवेस्ट भी हमे कमेंट करके बता सकते है, उस भजन या गीत आदि को जल्द से जल्द लाने की हमारी कोशिश रहेगी |
बॉलीवुड सोंग नोटेशन, सुपरहिट भजनों नोटेशन, लोकगीतों के हिंदी नोटेशन, हिन्दुस्तानी संगीत से सम्बन्धी व्याख्याओं और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के रिव्यु से जुडी जानकारी पाने के लिए follow बटन पर क्लिक करके “www.sursaritatechknow.com” को जरूर follow करें |
छोटे रसोई उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जैसे मिक्सर ब्लेंडर, कूकर, ओवन, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टेलीविजन आदि सटीक तुलनात्मक विश्लेषण के लिए उचित कीमत आदि जानने के लिए क्लिक करें – TrustWelly.com
Bahut Sundar, arth sahit ewm aarti sahit aapne diya hai.
Dhanywaad
अति उत्तम
धन्यवाद
जय श्री राम ❤️