यहाँ कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स, Top 10 Krishna Janam Sohar Geet Lyrics दिया गया है |
कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स, Top 10 Krishna Janam Sohar Geet Lyrics
1. जुग – जुग जियसु ललनवा लिरिक्स | Krishna Janam Sohar Geet Lyrics
यहाँ Jug Jug Jiya Su Lalanwa Lyrics In Hindi दिया गया है –
जुग – जुग जियसु ललनवा,
भवनवां के भाग्य जागल हो |
ललना लाल होई हैं,
कुलवा के दीपक,
मनवा में आस जागल हो ||
आजु के दिनवां सुहावन,
रतिया लुभावन हो |
ललना दिदिया के जन्में होरिलवा,
होरिलवा बड़ा सुन्दर हो ||
जुग – जुग जियसु ललनवा,
भवनवां के भाग्य जागल हो |
ललना लाल होई हैं,
कुलवा के दीपक,
मनवा में आस जागल हो ||
नकिया तो होवे जैसे बाबूजी के,
अँखियाँ तो माई के हो |
ललना मुखवा तो,
चाँद सुरजवा तो,
सगरो अंजोर भैले हो ||
जुग – जुग जियसु ललनवा,
भवनवां के भाग्य जागल हो |
ललना लाल होई हैं,
कुलवा के दीपक,
मनवा में आस जागल हो ||
सासू सुहागिन भागिन तो,
अनधन लुटा वेली हो |
ललना दुआरा पे बाजे बधैय्या,
आँगन उठे सोहर हो ||
जुग – जुग जियसु ललनवा,
भवनवां के भाग्य जागल हो |
ललना लाल होई हैं,
कुलवा के दीपक,
मनवा में आस जागल हो ||
नाचि – नाचि गावेली ननदिया,
तो ललन का खेला वेली हो |
ललना हसि – हसि टिहुकी चलावे,
तो रस बरसा वेली हो ||
जुग – जुग जियसु ललनवा,
भवनवां के भाग्य जागल हो |
ललना लाल होई हैं,
कुलवा के दीपक,
मनवा में आस जागल हो ||
2. नन्द घर जन्मे लाला | कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
तर्ज पारम्परिक:-
स्थाई –
गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला – 2,
मोरे रामा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||
अंतरा –
प्रगटे प्रभु, तेजबल पावन,
धरती पर ले, रूप सुहावन,
निज इच्छा प्रभु, प्रगटे रामा,
हो भक्त के कारन रामा हो |
मोरे रामा, कंस को मारन आये रामा हो,
असुर संघारण रामा हो ||
गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला – 2,
मोरे रामा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||
नन्द जी नाचे, खुशियाँ मनावें,
यशुदा जी मैया, बलि-बलि जावें |
कि आज मोरे जन्मे लाला हो,
लालन बड़ा सुंदर रामा हो,
मोरे रमा, आज मगन सब नर और नारी,
मगन है आज वारि हो ||
गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला – 2,
मोरे रमा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||
कृष्ण जी की मुर्ति व कृष्ण जी से संबंधित वस्तुएं स्पेशल डिस्काउंट के साथ कम से कम कीमत में खरीदने के लिए नीचे क्लिक करें :-
3. जन्मे है कृष्ण कन्हाई | कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
जमुना भी धन्य हुई,
छूके चरण को,
लेके वसुदेव चले,
प्यारे ललन को,
वो दिए कान्हा को बृज पहुंचाई ||
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
धन्य हुई ये बृजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जन्मे कृष्णमुरारी,
ओ सारी नगरी है आज हरषायी ||
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
अन धन लुटावे बाबा,
पायल और छल्ला,
लडूवा बटें और पेड़ा,
बर्फी रसगुल्ला,
मैया तो फूली ना समायी ||
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
दाऊ लुटावे सोना,
चांदी और जेवर,
छाया अनंद आज,
खुशियां है घर घर,
वो देख देख हँसते है कन्हाई ||
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
जन्मे है कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई ||
अन्य कृष्ण जन्म सोहर/बधाई गीत –
- जनम लियो कृष्ण कन्हाई
- बधैया बाजे आंगने में लिरिक्स
- चारपइया पे खेल रहा ललना मेरा लिरिक्स
- लल्ला जनम सुनी आई
- Top 100+ कृष्ण भजन लिरिक्स
4. लल्ला जन्म सुनी आई | कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
Top 10 Krishna Janam Sohar Geet, कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई,
या
यशोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई |
या
यशोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई,
या
यशोदा मैया देदो बधाई
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई |
या
यशोदा मैया देदो बधाई
कंगना भी दे दो मैया
झूमका भी दे दो,
कंगना भी दे दो मैया
झूमका भी दे दो,
हरवा भी दियो गढवाई
कौशल्या मैया दे दो बधाई |
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई,
लल्ला जन्म सुनी आई
कौशल्या मैया दे दो बधाई|
अन्नवा भी दे दो मैया
धनवा भी दे दो,
अन्नवा भी दे दो मैया
धनवा भी दे दो,
सोनवा भी दियो बटवाई
कौशल्या मैया दे दो बधाई |
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई,
लल्ला जन्म सुनी आई,
कौशल्या मैया दे दो बधाई |
5. नन्द घर बजत बधईयाँ – कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
Top 10 Krishna Janam Sohar Geet, कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
नन्द घर बजत बधईयाँ यशोदा घर सोहर हो
ललना जन्में हैं कृष्ण कन्हैया तीनों ही कुल
तारन हो ये ललना जन्में है कृष्ण कन्हैया
तीनो ही कुल तारन हो ||
बोलवहू नगर से डगरीन नरीया कटावहुं हो
ललना ले आवहुं, सोने के कठौतिया त कान्हा
नहलावहु कन्हईया नहलावहु हो ||
ले आव बांस के सुपलवा कन्हईया निहुछावहु
हो ललना ले आवहु पियर पिताम्बर कन्हईया
पहिनावहु कान्हा पहिनावहु हो ||
ले आवहु सोने के मुकटवा त मोर पंख लगावल हो ललना लें
आवहु पैर पयजनीयां
तो कान्हा पहिनावहु कन्हइया पहिनावाहु हो ||
कान्हा के पांव पयजनीया तो बड़ा निक लागेला
मनमा के भावेला हो ललना झूम झूम बजे
पयजनियां अजब मन मोहेला हो ||
ठुमकी ठुमकी कान्हा चललन नन्द राजा के
आँगन हो ललना विहसी विहसी मनमा मोहत
यशोदा रानी धन्य भइलन हो ||
ले आवहू सोने के सिंहासन तो कान्हां बैठावहु
कन्हइया बैठावहु हो ललना ले आवहु
सूरही गाय के दूधवा तो कान्हा के पिलावहुं
यशोदा घर बजेला बधईया सखीअ सब सोहर
गावय हो ललना नन्द लुटावत हिरा, मोतिया तो कुल
के तारन अइलन हो ||
6. नन्द लाला प्रगट भये आज
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे,
लडुआ बटे री पेड़ा बटे री,
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे,
लडुआ बटे री पेड़ा बटे री,
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
केसर कस्तूरी की भर दो तलैया,
केसर कस्तूरी की भर दो तलैया,
भर दो तलैया और बांटो मिठैया,
और मोहरों की कर दो बरसात,
बिरज में लडुआ बाटे ||
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
सौ मन दूध की खीर बनाओ,
सौ मन दूध की खीर बनाओ,
मेवा केसर खूब मिलावो,
साधू ब्राह्मण जिमवो हजार,
बिरज में लडुआ बाटे ||
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
भर-भर थाली सखियाँ लाई,
भर-भर थाली सखियाँ लाई,
यशोदा जी को देन बधाई,
होवे लाला की जय जयकारा,
बिरज में लडुआ बाटे ||
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे,
लडुआ बटे री पेड़ा बटे री,
नन्द लाला प्रगट भये आज,
बिरज में लडुआ बाटे ||
7. बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
कौन लुटावे अन्न धन सोना,
कौन लुटावे अन्न धन सोना,
कौन लुटावे वस्त्र भैया ||
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
बाबा लुटावे अन्न धन सोना,
बाबा लुटावे अन्न धन सोना,
मैया लुटावे वस्त्र भैया ||
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
आँगन में सखी नाचे गांवे,
द्वारे बजे सहनैया,
चलो सखी नयन सफल करी आवें,
प्रगटे कुंवर कन्हैया |
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
नन्द को लाल सखा ग्वालन को,
बलदाऊ को भैया,
दही हरदी की कीच मची है,
बाबा के आन्गनैया ||
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
चढ़े विमान सुमन सुर बरसे,
देत हैं ननद दुहैया,
देत आशीष गोप गोपी जन,
चिरजीवी दोउ भैया ||
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजे, बधैया बाजे,
बधैया बाजेआज नन्द द्वारे, बधैया बाजे ||
8. बधइया बाजे आंगने में, कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
अलबम:- सोहर लोकगीत
गीत:- बधइया बाजे आंगने में लिरिक्स (Best Sohar Geet Lyrics)
बधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राम लखन शत्रुहन भरत जी झूले कंचन पालने में .
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राजा दसरथ जी रतन लुटावै,
राजा दसरथ जी रतन लुटावै,
लाजे ना कोउ माँगने में .
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
प्रेम मुदित मन तीनों रानी,
प्रेम मुदित मन तीनों रानी,
शगुन मनावे मन ही मन में
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राम जनम को कौतुक देखत,
राम जनम को कौतुक देखत,
बीती रजनी जागने में
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राम लखन शत्रुहन भरत जी झूलें कंचन पालने में .
बधैया बाजे आंगने में बधैया बाजे
राजा दसरथ रतन लुटावै,
राजा दसरथ रतन लुटावै,
लाजे ना कोउ माँगने में .
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
प्रेम मुदित मन तीनों रानी,
प्रेम मुदित मन तीनों रानी,
शगुन मनावे मन ही मन में
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राम जनम को कौतुक देखत,
राम जनम को कौतुक देखत,
बीती रजनी जागने में
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
राम लखन शत्रुहन भरत जी झूले कंचन पालने में .
बाधइया बाजे आंगने में बाधइया बाजे
9. बधाई है बधाई है | कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स
मैया बधाई है बधाई है,
बाबा बधाई है बधाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है ||
घर घर में कैसी ख़ुशी छाई है,
श्याम दीवाने गावे बधाई है,
घर घर में कैसी ख़ुशी छाई है,
श्याम दीवाने गावे बधाई है,
मन में है अति ख़ुशी छाई है,
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है ||
भक्तो ने कैसी धूम मचाई है,
द्वारे पे बाजे शहनाई है,
भक्तो ने कैसी धूम मचाई है,
द्वारे पे बाजे शहनाई है,
बाबा ने सम्पती लुटाई है,
मैया ने बधाई बंटवाई है,
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है ||
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है ||
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है,
मैया बधाईं है बधाईं है,
बाबा बधाई है बधाई है ||
10. लाला के जन्म दिन की सबको बधाई
भजन – लाला के जन्म दिन की सबको बधाई लिरिक्स
स्वर – पूनम दीदी जी
लाला के जनम दिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
अरी, ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई,
लड्डू के जन्म दिन की सबको बधाई ||
आज है शुभ घड़ी आई,
के देखो प्रकटे कन्हाई,
नाँच रहे लोग लुगाई,
की सुध बुध सबने गँवाई,
की हर कोई देवे बधाई,
हो मैया लेत बलाई,
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई ||
ख़ुशी अब कही ना जाए,
की हर कोई नाँचे गाए,
नन्द घर आनंद छाए,
दूध कोई दही लुटाए,
ओ माखन कीच मचाए,
नाँच कर सम्भल ना पाए,
की पलना कोई झुलाए,
की हर कोई शोर मचाए,
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई ||
हो केसर पड़ी फुहारें,
छाई है मस्त बहारें,
की देखो अजब नज़ारे,
नन्द घर लाल पधारे,
यशोदा तन मन वारे,
ओ बादल गरजे कारे,
देव सब द्वार पधारे,
बावरी यही पुकारे,
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई ||
लाल हुआ करमा वाला,
रंग थोड़ा सा काला,
करे सब को मतवाला,
नयन अति बड़े विशाला,
की सबपे जादू डाला,
ये है जग का रखवाला,
बोल रही हर एक बाला,
नाँच रही हर एक बाला,
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई ||
लाला के जनम दिन की सबको बधाई,
ले लो बधाई सखियों,
अरी, ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,
लाला के जन्म दिन की सबको बधाई,
लड्डू के जन्म दिन की सबको बधाई ||
अब आप से यह आशा करता हूँ की आपको यह कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स, Top 10 Krishna Janam Sohar Geet Lyrics जरुर पसंद आया होगा अगर आपको यह कृष्ण जन्म सोहर लिरिक्स, Top 10 Krishna Janam Sohar Geet Lyrics पसंद आया हो या आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो –
“कमेन्ट जरूर करें |”
बॉलीवुड सोंग नोटेशन, सुपरहिट भजनों नोटेशन, लोकगीतों के हिंदी नोटेशन, हिन्दुस्तानी संगीत से सम्बन्धी व्याख्याओं और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के रिव्यु से जुडी जानकारी पाने के लिए follow बटन पर क्लिक करके “www.sursaritatechknow.com” को जरूर follow करें |
छोटे रसोई उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, जैसे मिक्सर ब्लेंडर, कूकर, ओवन, फ्रिज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टेलीविजन आदि सटीक तुलनात्मक विश्लेषण के लिए उचित कीमत आदि जानने के लिए क्लिक करें – TrustWelly.com
पवन शास्त्री ( सुर सरिता भजन )